Saturday 26 August 2017

हमारी "समस्या"

नीदरलैण्ड विश्व का सर्वाधिक नास्तिक देश है!!!
अपराध दर इतनी कम, के जेलखाने तक बन्द करने पडे!!!
100% शिक्षित लोग!!!
रहन सहन का अत्यधिक उच्च स्तर!!!

और एक हमारा देश है@
रोजाना लोग हरा,भगवा, लाल, पीला,नीला,काला झण्डे लेके घूमते है फिर भी
भयंकर गरीबी, बढती बेरोजगार, हत्या, बलात्कार, भेदभाव, जातीय हिंसा, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, गरीबो का शोषण,
हमारा यहाँ आम बात है।

*समाज" के "अनपढ़" लोग  हमारी "समस्या" नहीं है ।*

*"समाज" के "पढे़ लिखे" लोग "गलत" बात का "समर्थन" करने के लिए अपनी "बुध्दि" का उपयोग करते हैं ।*

*ये हमारी "समस्या" है ।*
*कडवा है पर सत्य है.l*

Sunday 20 August 2017

चिंता ऐसी डाकिनी

चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाए ।
वैद बेचारा क्या करे, कहा तक दवा लगाए ॥

अर्थ : चिंता एक ऐसी चोर है जो सेहत चुरा लेती है। चिंता और व्याकुलता से पीड़ित व्यक्ति का कोई इलाज नहीं कर सकता।

दिनन के फेर

रहिमन चुप हो बैठिये, देखि दिनन के फेर।
जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगिहैं देर॥

अर्थ: जब बुरे दिन आए हों तो चुप ही बैठना चाहिए, क्योंकि जब अच्छे दिन आते हैं तब बात बनते देर नहीं लगती।

दया  भाव  ह्रदय  नहीं

दया  भाव  ह्रदय  नहीं , ज्ञान  थके  बेहद  |
ते  नर  नरक  ही  जायेंगे , सुनी  सुनी  साखी  शब्द  ||

अर्थ : कुछ लोगों में न दया होती है और न हमदर्दी, मगर वे दूसरों को उपदेश देने में माहिर होते हैं। ऐसे व्यक्ति, और उनका निरर्थक ज्ञान नर्क को प्राप्त होता है।

बानी ऐसी बोलिये

बानी ऐसी बोलिये, मन का आपा खोय।
औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय॥

अर्थ: अपने मन से अहंकार को निकालकर ऐसी बात करनी चाहिए जिसे सुनकर दूसरों को खुशी हो और खुद भी खुश हों।

Saturday 12 August 2017

गणितीय शब्दों से जीवन

*गणितीय शब्दों से जीवन की सुन्दर व्याख्या*

जीवन
*गणित* है।
सांसें
*घटती* है
अनुभव
*जुड़ते* है।

अलग अलग
*कोष्ठकों* में
बंद हम
बुनते रहते हें
*समीकरण* ।
लगाते रहते हैं
*गुणा*- *भाग*।

जबकि
अंतिम सत्य
*शून्य*।।

Wednesday 9 August 2017

मजहब

राम चन्द्र कह गए सिया से, ऐसा इक दिन आएगा..

..मेरा नाम मात्र लेने से ही "मजहब" खतरे में पड़ जायेगा..

Friday 4 August 2017

जीवन की योग्यता

Life is not qualified by fluent english, branded clothes or a rich lifestyle.

It is measured by the number of faces who smile when they hear your name!!

जीवन की योग्यता धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने से या नामी कपडे पहनने से या फिर धनाढ्य जीवन शैली से नही मापी जाती

इसका सही मूल्यांकन है जब आपका नाम सुनने के बाद लोगो के चेहरे पे मुस्कुराहट आये ।

*खुशियां बाटते रहे व मुस्कुराते रहे *

चरित्र

*जिसका जैसा “चरित्र” होता है*
         *उसका वैसा ही “मित्र” होता है*
        *”शुद्धता” होती है “विचारों” में*
         *“आदमी” कब “पवित्र”होता है*
        *फूलो में भी कीड़े पाये जाते हैं..,*
         *पत्थरों में भी हीरे पाये जाते हैं..*
                 *बुराई को छोड़कर*
             *अच्छाई देखिये तो सही..,*
        *नर में भी नारायण पाये जाते हैं..!!*
             *मैं आप के साथ हूँ*
                  *ये मेरा भाग्य है।*
        *पर आप  मेरे साथ है*
                 *यह मेरा सौभाग्य है…*

*सुप्रभात*
*आपका आज का दिन शुभ व मंगलमय हो*